दिनांक 8 9.2026 को महाविद्यालय में दैनिक जागरण समाचार पत्र के द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य विषय बढ़ती हुई स्क्रीन टाइम का प्रभाव था जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया। पत्रकार कुसुम भारती जो कि महाविद्यालय की 1984 बैच की अलमणाई है (पूर्व छात्र है) ने महाविद्यालय के विभिन्न;आयोजनों के बारे में पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का आश्वासन दिया ।
The Career Counselling & Placement Committee and NCC of Nari Shiksha Niketan PG College, Lucknow, in collaboration with Nirmaan Organization, an initiative of Infosys Foundation, organized a three-day Placement Training Workshop and Job Drive from 31 August to 2 September 2026 to enhance students’ employability skills, career awareness, and placement preparedness. The workshop was inaugurated in the presence of Manager Mr. Neeraj Pathak, Principal Prof. Sunita Kumar, NCC Officer Prof. Razia Parveen, Career Counselling Committee Coordinator Prof. Vandana Sant, and committee members Dr. Divya Pal, Dr. Antima Chaudhary, Ms. Shipra, and Dr. Sabahat Shamim. The first day focused on Introduction and Self-Awareness, the second on CV Writing and Self-Introduction, and the third on SWOT Analysis—Strengths, Weaknesses, Opportunities and Threats. The sessions were conducted by Ms. Shruti Yadav (Communication & Soft Skills Trainer), Mr. Vivek Yadav (BFSI Trainer), and Ms. Vaishnavi Sharma (ITES Trainer). Approximately 70 students actively participated throughout the three-day programme. The workshop concluded with a formal closing session on 2 September 2026, and certificates will be distributed to the registered participants. The initiative proved to be an interactive and valuable effort towards strengthening students’ confidence, career awareness, employability skills, and preparedness for future employment opportunities.
**पुस्तक प्रदर्शनी** पुस्तकें ज्ञान, विचार एवं संस्कार की अमूल्य धरोहर हैं। छात्राओं में पठन-पाठन की रुचि एवं पुस्तक संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक **02/09/2026** को **नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ** के **समाजशास्त्र विभाग** द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक **श्री नीरज पाठक जी**, प्रबंधतंत्र के सदस्यगण तथा महाविद्यालय की मातृ संस्था **नारी सेवा समिति की प्रमुख सुश्री पिया कृष्णा जी** उपस्थित रहीं। सुश्री पिया कृष्णा जी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। **श्रीमती भार्गव, सी.ई.ओ. मैम** एवं अन्य गणमान्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे। प्राचार्या **प्रो. सुनीता कुमार** ने दीप प्रज्ज्वलन कर पुस्तकों की महत्ता पर विचारपूर्ण उद्बोधन दिया। **प्रो. सत्या मिश्रा एवं प्रो. अपर्णा सेंगर** ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए ऑनलाइन विकल्पों के दौर में भी पुस्तकों के महत्व को रेखांकित किया तथा छात्राओं को पुस्तकें खरीदने एवं पढ़ने के लिए प्रेरित किया। **बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. की लगभग 100 छात्राओं** ने भाग लिया और अनेक छात्राओं ने पुस्तकें खरीदीं। **आशीर्वाद बुक डिपो** के सहयोग से विभिन्न प्रकाशनों की संदर्भ एवं पाठ्य पुस्तकें महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराई गईं। **मेजर प्रो. रज़िया परवीन** के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्राचार्या महोदया का स्वागत किया। कार्यक्रम में **प्रो. सुमन मिश्रा, प्रो. रज़िया परवीन, प्रो. रुचि सक्सेना, प्रो. वंदना संत, प्रो. आयशा फ़ातमी, प्रो. सुनीता, डॉ. अंतिमा, डॉ. सिद्धि जायसवाल, डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. नेहा सिंह एवं डॉ. अनुरक्ति चतुर्वेदी** सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। **समाजशास्त्र विभाग की ओर से सभी उपस्थित जनों का हार्दिक धन्यवाद।**
National Sports Day was celebrated at Nari Shiksha Niketan PG College, Lucknow, on 1 September 2026 under the guidance of Manager Mr. Neeraj Pathak and Principal Prof Sunita Kumar. The programme aimed to promote the importance of sports, fitness, discipline and teamwork among students. The event was hosted by Fahmeena Saeed and commenced with a welcome address and a PPT presentation by Ayesha Ali. A major attraction was the fancy dress activity, in which students dressed up as renowned Indian sportspersons, including Milkha Singh, Sania Mirza and Neeraj Chopra. The participants included Shikha Yadav, Vidhi, Nidhi, Raushan, Pragya, Shivangi, Arpita and Komal Gautam. Their enthusiastic presentations highlighted the achievements and contributions of celebrated athletes and inspired students to appreciate the values of dedication and perseverance. The programme also featured a sports quiz conducted by Shubhi, and a poster competition, for which the winners were: 1st - Akansha Rawat (B.A. Sem-I) 2nd - Astha Singh (B.Sc. Sem-I) A group song by the Department of Physical Education students was also peformed, besides a journey video and various games for teachers and students such as Musical Chair, winners: 1st Prof Seema Singh 2nd Dr. Anurakti Chaturvedi And In-Out game winners : 1st - Sayada Mariya (BA 2nd) 2nd - Tanu Yadav (B.Sc. 1st) The Manager, Principal and Prof. Mamta Dogra addressed the gathering and appreciated the efforts of all participants. The programme concluded with a vote of thanks by Shivangi, followed by the National Anthem. The celebration was successful in creating enthusiasm for sports and encouraging students to adopt a healthy and active lifestyle.
नारी शिक्षा निकेतन पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 को ड्रामा क्लब का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: उद्देश्य: विद्यार्थियों में रंगमंचीय प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारना। ऑडिशन और उत्साह: भारी बारिश के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ऑडिशन में भाग लिया और अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। विशेष अतिथि: जे.एन.पी.जी. कॉलेज के प्रो. सिद्धार्थ सिंह और प्रसिद्ध रंगकर्मी सुश्री मनीषा पाल ने जज और मार्गदर्शक के रूप में भाग लिया। प्रमुख आकर्षण: सुश्री मनीषा पाल की प्रभावशाली एकल प्रस्तुति (मोनोलॉग) और वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं (प्रो. वंदना उप्रेती, प्रो. सुमन मिश्रा, प्रो. सीमा सिंह, प्रो. रुचि सक्सेना) द्वारा दी गई तत्क्षण (impromptu) अभिनय प्रस्तुतियां। नेतृत्व एवं समर्थन: प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमार ने इस रचनात्मक पहल की सराहना की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समन्वयन: कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेज़ी विभाग की प्रो. दिव्या पांडे एवं डॉ. ऋचा चंद द्वारा किया गया।
Today, 80th Independance Day was celebrated in college with great enthusiasm by the faculties, staff , students, NCC amd NSS volunteers in the presence of V. P. Nari Seva Samiti, Mrs Priyanka Bhargav, CEO , Dr Meenu Sharma and G.S. and Manager NSN PG college, Mr Neeraj Pathak.
नारी शिक्षा निकेतन स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सावन उत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया दिनांक 14 अगस्त 2026 को नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नीरज पाठक एवं प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व से परिचित कराना तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक करना था।सावन उत्सव के अंतर्गत छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाए गए, जिसमें आयतुल, शुभि, अर्पिता एवं सृष्टि ने प्रतिभाग किया।छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियाँ भी बनाईं। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा मेहंदी एवं खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नारी सेवा समिति की सी. ई. ओ. डॉ. मीनू शर्मा, प्राचार्या प्रो सुनीता कुमार तथा महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की लगभग 115 छात्राओं ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और सावन की संस्कृति एवं परंपराओं का आनंद लिया।सावन उत्सव का आयोजन प्रोफेसर वंदना उप्रेती, प्रोफेसर सुमन मिश्रा एवं डॉ. दिव्या पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में भारतीय संस्कृति, प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान में सभी ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज में तिरंगा रैली का आयोजन दिनांक: 13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज, कैसरबाग, लखनऊ में आज एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करना था। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमार ने हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर NSS एवं NCC की छात्राओं ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "हर घर तिरंगा" के नारे लगाते हुए कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में रैली निकाली। रैली में NSS व NCC के लगभग 100 छात्र छात्राएं उत्साह के साथ उपस्थित रही । छात्राओं ने तिरंगे के साथ मार्च करते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया! कार्यक्रम मेजर प्रोफेसर रजिया परवीन एवं डॉ सिद्धि जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ! रैली में छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए महाविद्यालय की प्रवक्ताओं के साथ एनसीसी ट्रेनिंग स्टाफ श्री अमित सिंह भी उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा रैली में लगभग 135 लोग उपस्थित रहे। साथ ही NCC की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर भी देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया !
Department of Anthropology Celebrates World Indigenous Day On 10th August 2026, the Department of Anthropology organized an Indigenous Exhibition to celebrate World Indigenous Day, showcasing the rich cultural heritage, traditions, lifestyles, and material culture of indigenous and tribal communities from India and around the world. The programme began with lamp lighting and a welcome address by Dr. Neha Singh. She also delivered a presentation on indigenous communities and highlighted the UN’s initiatives for preserving indigenous knowledge, with special focus on “Honouring Indigenous Midwives: Safeguarding Life and Well-being.” The exhibition was inaugurated through ribbon cutting, followed by student presentations and displays highlighting traditional knowledge, creativity, and cultural practices. Dr. Meenu Sharma, CEO, Nari Seva Samiti, visited the exhibition and appreciated the efforts of the students and the Department. Winners 🥇 First Prize: Pooja Mishra 🥈 Second Prize: Aneesha Sharma 🥉 Third Prize: Drishaali Chaudhary 🏅 Consolation Prizes: Princy Sagar & Mahak Gupta Principal Prof. Sunita Kumar congratulated the participants and appreciated the department’s efforts. The event successfully promoted awareness about the importance of preserving indigenous cultures, traditions, and traditional knowledge for future generations.
नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ में प्रबंधक श्री नीरज पाठक के संरक्षण एवं प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमार के निर्देशन में “स्त्री: देह से परे भी, देह के लिए भी” विषय पर छात्रा संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महाविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. सरिता सिंह , प्रो. व विशेषज्ञ , एनेस्थीसिया विभाग एवं पेन मैनेजमेंट यूनिट , किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मीनू शर्मा (नारी सेवा समिति)उपस्थित रहीं हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. इंदु कनौजिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। इसके उपरांत प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमार ने महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय पावर प्वाइंट द्वारा देते हुए छात्राओं को ऐसे जागरूकतापरक कार्यक्रमों से निरंतर जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मीनू शर्मा ने स्त्री-अस्मिता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक दृष्टिकोण पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता डॉ. सरिता ने महिलाओं की स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों से दूर रहकर जागरूक एवं सजग बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संवाद सत्र में छात्राओं एवं प्रवक्ताओं ने स्त्री स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने वैज्ञानिक एवं सरल ढंग से समाधान प्रस्तुत किया। इस संवादात्मक सत्र ने छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में लगभग 170 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय की सभी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुसंगठित संचालन डॉ. अन्तिमा चौधरी ने किया। प्रो. रजिया, प्रो. इंदु कनौजिया, डॉ. अन्तिमा चौधरी, डॉ कीर्ति शर्मा एवं सुश्री नेहा निषाद के सक्रिय सहयोग एवं उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमार ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नारी शिक्षा निकेतन पी जी कॉलेज, कैसरबाग, लखनऊ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की दो महान विभूतियों लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्र शेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कक्ष संख्या 7 में प्रातः 11 बजे किया गया। प्रतियोगिता में बी ए तृतीय सत्र की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान कुमारी सृष्टि शर्मा और द्वितीय स्थान कुमारी खुशी चौरसिया को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर वंदना उप्रेती और प्रोफेसर सुमन मिश्रा ने किया। प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता कुमार ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं प्रोफेसर रुचि सक्सेना, प्रोफेसर वंदना संत, प्रोफेसर आयशा फातमी प्रोफेसर इंदु चौरसिया, डॉक्टर दिव्या पाल, डॉक्टर ऋचा चंद, डॉक्टर कीर्ति शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं को संबोधित किया। प्रबंधक श्री नीरज पाठक के संरक्षण में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान 12 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता कुमार की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित सिंचाई का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। इस महाअभियान में महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयाँ ने डॉ. सिद्धि जायसवाल एवं डॉ ऋचा चंद के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। एनसीसी की कैडेट्स ने मेजर प्रोफेसर रजिया परवीन के नेतृत्व मे सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जिनमें बेल, सागौन, जामुन, नींबू, गुड़हल, चांदनी, कनेर इत्यादि थे। इस अभियान को सफल बनाने में प्रो. (डॉ.) वंदना उप्रेती, प्रो. (डॉ.) रुचि सक्सेना, प्रो. (डॉ.) सुनीता कुमार, मेजर प्रोफेसर रजिया परवीन, डॉ. सिद्धि जायसवाल, डॉ. ऋचा चंद, श्री उपेंद्र वर्मा, श्री बृजेश शुक्ला, श्री राम सिंह, श्री कृष्ण कुमार, श्री विजय, सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं कार्यालय परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Celebrated International Yoga Day at Nari Shiksha Niketan P.G. College with the amazing Yoga Expert Anjali Mahto! 🧘♀️✨ Her energy and guidance reminded us that yoga is not just about changing the posture, but changing the lifestyle. Ms Anjali is an Alumnii of our College also. Thank you for a rejuvenating session!
Today on 6/5/26 , Prof Sunita Kumar , Principal of Nari Shiksha Niketan p.g college had a Great opportunity to meet the Honourable Governor and Chancellor Lucknow University ,Mrs Anandi Ben Patel as a Vidya Bharti Uchcha Shiksha Sansthan's delegate . She gave various Guidance and Directions related to higher education , also listened patiently to the challenges
Gold medalist Ms Shivanshi Yadav Scored highest Marks in Anthropology and received Prof D N Majumdar Gold medal 🏅in 68th Convocation of University of Lucknow, 2025.
Celebration of World Anthropology Day 2026 by Department of Anthropology Organiser- Dr Neha Singh Assistant Professor and Students of sem 4.
Department of Physical Education led an Athletic team of NSN PG College in SANSAD KHEL MAHAKUMBH 2026 inaugurated by Defence Minister Rajnath Singh at K.D. Singh Babu Stadium, Lucknow on 13 April 2026. The stadium was buzzing with energy, decorated with colourful flags and banners, despite the scorching heat. A large crowd of students and parents gathered to cheer on the athletes. Approximately 500 sportspersons participated in the three days sporting events. From our college Ragini Singh student of B.A. Sem- IV has participated and won first prize in 100m, 200m and 400m events.. She received cash prize of Rs. 1000/- in each event.. Her performance was outstanding in the tournament. Ragini Singh performance in the tournament was a testament to her hard work in training. She made us proud.
14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता कुमार द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विभिन्न पहलुओं, भारत के संविधान के निर्माण में उनके अप्रतिम योगदान आदि पर छात्राओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए। निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रोफेसर सुनीता सिंह एवं प्रोफेसर सीमा सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चुनाव किया। बी ए प्रथम वर्ष की सृष्टि शर्मा को प्रथम, बी ए तृतीय वर्ष की रागिनी कुमारी को द्वितीय, बी ए तृतीय वर्ष की अर्पिता शर्मा को तृतीय एवं शोध छात्रा साक्षी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतिभागी छात्राओं मुस्कान अंसारी, रागिनी कुमारी, दिव्यांशी सिंह, अर्पिता शर्मा, सृष्टि शर्मा, आफरीन बानो, शिवानी मौर्या, साक्षी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कुमारी सृष्टि शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। संयोजक मंडल में प्रोफेसर वंदना उप्रेती और प्रोफेसर सुमन मिश्रा थे। इस कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राएं एवं महाविद्यालय की प्रवक्ताएं उपस्थित थे। प्रबंधक श्री नीरज पाठक के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।